Janani Suraksha Yojana : आज के समय में गर्भवती महिलाओं और उनके नवजात शिशु के लिए सरकार कई तरह के नए कदम उठाती रहती है। जिससे माँ और बच्चा सुरक्षित रहे ऐसी एक योजना गर्भवती महिलाओ के लिए शुरू की गयी है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जननी सुरक्षा योजना 2022 को शुरू की किया गया है। यह योजना 12 अप्रैल 2005 में शुरू हुई कराई गयी थी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा योजना का संचालन किया जाता है।
जननी सुरक्षा योजना 2022 क्या है?
जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसिक्षित दाई, डॉक्टर व नर्स की निगरानी द्वारा गर्भवती महिलाओ का निशुल्क प्रसव आसानी से कराया जायेगा और बच्चे के जन्म के पश्चात दोनों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की जायगी। जो की लाभार्थी के सीधा बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इसके लिए आवेदक के पास स्वयं का बैंक खाता होना बहुत जरुरी है जो आधार कार्ड से लिंक होना बहुत जरुरी है। पंजीकृत लाभार्थी के पास MCH कार्ड के साथ-साथ जननी सुरक्षा कार्ड का होना भी बहुत जरुरी है। योजना का आवेदन आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन माध्यम के जरिये पोर्टल पर जाकर इसका आवेदन कर सकती है।
लेख | जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म |
योजना का नाम | Janani Suraksha Yojana |
साल | 2022 |
के द्वारा | पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
योजना को शुरू करने की तारीख | 12 अप्रैल 2005 |
लाभ लेने वाले | देश की गरीब परिवार की गर्भवती महिला |
श्रेणी | केंद्र एवं राज्य सरकारी योजना |
उद्देश्य | गर्भवती महिलाओ को निशुल्क प्रसव और वित्तीय सहायता देना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन मोड |
सहयता राशि | ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिला- 1400 शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिला- 1000 |
आधिकारिक वेबसाइट | nhm.gov.in |
जननी सुरक्षा योजना की आवश्यक पात्रता क्या है ?
यदि आप भी इस योजना का आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको योजना की पत्राता का पता होना बहुत आवश्यक है तभी आप इस योजना हेतु आवेदन कर पाएंगे। योजना से जुडी पात्रता जानने के लिए नीचे दी गयी जानकारी को अवश्य पढ़े।
- शहर तथा गांव में रहने वाली गर्भवती महिला योजना का पात्र समझी जाएँगी।
- आवेदक महिला की आयु 19 साल या उससे अधिक वर्ष होनी चाहिए तभी वह जननी सुरक्षा योजना के तहत अन्य सुविधाएं और सहायता राशि प्राप्त कर पाएंगी।
- सरकार द्वारा चुने गए सरकारी हॉस्पिटल व संस्थान में जाकर प्रसव कराने पर ही योजना का लाभ मिलेगा।
- गर्भवती महिला के दो बच्चों के जन्म पर ही उसे इस योजना के तहत निशुल्क जाँच व निशुल्क प्रसव की सुविधाएं दी जाएँगी।
- देश की BPL श्रेणी व गरीब परिवार की महिलाएं इस योजना का आवेदन कर सकती है।
जननी सुरक्षा योजना जरूरी दस्तावेज Janani Suraksha Yojana Documents Required
- आधार कार्ड
- BPL राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- घर के पते का सबूत
- जननी सुरक्षा कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- सरकारी अस्पताल द्वारा दी जाने वाला डिलीवरी सर्टिफिकेट
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला रजिस्ट्रेशन
जननी सुरक्षा योजना से मिलने वाले लाभ
- यह योजना 100% केंद्र प्रायोजित योजना है इसके तहत महिलाओं को प्रसव और प्रसव के बाद की देखभाल हेतु सहायता राशि देती है।
- जननी सुरक्षा योजना देश के सभी राज्य और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में भी जारी की गयी है परन्तु LPS (लौ परफार्मिंग स्टेट्स) राज्यों जैसे: बिहार, उड़ीसा, राजस्थान, झारखण्ड, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, यूपी, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ में और अधिक विकास करेगी और महिलाओं के लिए प्रसव की मुफ्त सुविधाएं प्रदान करेगी।
- इन सभी राज्य को छोड़कर अन्य राज्य को सरकार ने हाई परफार्मिंग स्टेट्स(HPS) का नाम दिया गया है।
- आंगनबाडी व आशा के चिकित्सकों की मदद से जो गर्भवती महिला अपने शिशु को घर पर ही जन्म देगी उसे JANNI SAHAYATA YOJNA के तहत 500 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
- योजना के तहत सभी पंजीकृत लाभार्थी के पास MCH कार्ड के साथ-साथ जननी सुरक्षा कार्ड का होना भी बहुत जरुरी है।
- JSY के तहत आशा को सोशल हेल्थ केयर के रूप में पहचान की गयी है।
- गर्भवती महिला के बच्चे के जन्म के पश्चात 5 साल बाद तक माँ और बच्चे का टीकाकरण हेतु लाभार्थियों को कार्ड दिया जायेगा जिससे उन्हें मुफ्त में टीका और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।
- जो महिलाएं लाभार्थी होंगी वह दो बार अपने प्रसव की जांच मुफ्त में करा सकेंगी।
उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना Login & Registration
जननी सुरक्षा योजना में आवेदन कैसे करें?
- जननी सुरक्षा योजना का आवेदन करने के लिए आवेदक महिला को सबसे पहले स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- उसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुल कर आ जायेगा।
- होम पेज पर आप एप्लीकेशन फॉर्म पीडीऍफ़ को डाउनलोड करना है।
- डाउनलोड करने के पश्चात फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल ले।
- इसके बाद फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकरी जैसे: आवेदक का नाम, पिता-पति का नाम, उम्र, लिंग, गर्भावस्था की तिथि आदि को भर दें।
- अब आप फॉर्म में मांगे सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को इसके साथ अटैच कर दें।
- सभी जानकारी को भरने के पश्चात आप एक बार फॉर्म को दोबारा पढ़ ले यदि फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती हुई हो तो उसे सुधार ले।
- अब आप फॉर्म को अपने निजी स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करवा दें।
- जिसके बाद आपके सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा और इसके बाद आपको योजना का लाभ दे दिया जायेगा |
Namo Tablet Yojana 2022 | फ्री में मिलेगा सरकारी टेबलेट
हेल्पलाइन नंबर
हमारे द्वारा लिखे गए लेख में हमने जननी सुरक्षा योजना 2022 से सम्बंधित सभी जानकारियों को विस्तारपूर्वक बता दिया है अगर आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है और इसके अलावा अगर आपको योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है। आपके सवाल का जवाब अवश्य दिया जायेगा। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।
किसान क्रेडिट कार्ड 2022 ऑनलाइन
Janani Suraksha Yojana 2022 से संबंधित कुछ प्रश्न
प्रश्न – इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि कितनी होगी?
योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही गर्भवती महिला को डिलीवरी के समय सरकार की तरफ से 1400 रुपये और शहरी क्षेत्रों में रह रही गर्भवती महिला को डिलीवरी के समय 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी
प्रश्न– क्या JSY 2022 का आवेदन किसी भी राज्य की गर्भवती महिला कर सकती है?
जी हां, जननी सुरक्षा योजना का आवेदन सभी राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश की गर्भवती महिलाएं कर सकती है और इसका लाभ प्राप्त कर सकती है।
प्रश्न – जननी सुरक्षा योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
जननी सुरक्षा योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट nhm.gov.in है। इस वेबसाइट पर आप योजना से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते। वेबसाइट का लिंक हमने आपको इस लेख में उपलब्ध कराया है।