Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 : राजस्थान सरकार दिव्यांगों को दे रही 5 हजार स्कूटी, इस प्रकार करें आवेदन: राजस्थान में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत दिव्यांगों को 5000 स्कूटी ओं का वितरण किया जाएगा। राजस्थान सरकार ने इस योजना की शुरुआत पिछले साल 2021 में की थी।
राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत वर्ष 2022 के लिए विशेष योग्यजनों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपनी एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 तक रखी गई है। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट dsap.rajasthan.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने बताया कि वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा के तहत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 हेतु विशेष योग्यजनों से आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदक अपने आवेदन प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में 31 अगस्त 2022 तक एसएसओ पोर्टल www.sso.rajasthan.gov.in पर SJMS DSAP आइकन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
श्री जूली ने बताया कि निर्धारित आवेदन पत्र, आवेदन की पात्रता, शर्तें एवं विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट www.dsap.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित जिला कार्यालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में भी संपर्क किया जा सकता है।
Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 क्या है?
राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2021 से मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना की शुरूआत की गई थी। योजना से दिव्यांगों को सहारा मिल रहा है और दिव्यांगों को मिलने वाले फायदों को देखते हुए बजट वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा स्कूटियों की संख्या 2 हजार से बढ़ाकर 5 हजार की गई हैै। उन्होंने बताया कि पहली प्राथमिकता में 15 से 29 आयु वर्ग के विशेष योग्यजन की है, जो नौकरी करते हैं या फिर राजकीय या मान्यता प्राप्त महाविद्यालय स्तरीय संस्थान में पढ़ रहे हैं। वहीं, द्वितीय प्राथमिकता के अंतर्गत कुल निर्धारित स्कूटियों में से शेष उपलब्ध होने की स्थिति में 45 वर्षीय आयु वर्ग के आवेदक शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2022
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 पात्रता मानदंड
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है। लेकिन अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु अधिकारिक वेबसाइट को जरूर देखें।
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास हल्के मोटर वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- दिव्यांग को भलीभांति दुपहिया वाहन चलाना आना चाहिए।
- अभ्यर्थी की स्वयं एवं पारिवारिक वार्षिक आय दो लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी 40% या इससे अधिक विकलांग होने का चिकित्सा प्राधिकारी/ चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति देनी होगी।
- ऑनलाइन आवेदन करने वाले विकलांग व्यक्ति के पास पहले से ही कोई दुपहिया, तिपहिया या चौपहिया वाहन नहीं होना चाहिए अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।
- योजना में आवेदन करने के लिए आयु सीमा संबंधित जानकारी नीचे दी हुई है।
विकलांग स्कूटर योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड की कॉपी
- राशन कार्ड की कॉपी
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र की कॉपी
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 कैसे लागू करें?
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।
- अभ्यर्थी को सबसे पहले अपनी एसएसओ आईडी को लॉगइन करना है।
- यदि अभ्यर्थी के पास एसएसओ आईडी नहीं है तो वह इसे पहले साइन अप करके, फिर लॉगिन कर सकता है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को SJMS DSAP आइकन पर क्लिक कर मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करने हैं। इसके बाद अंत में फॉर्म को सबमिट कर देना है।
महत्वपूर्ण लिंक
Start Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 form | शुरू |
अंतिम तिथि ऑनलाइन आवेदन पत्र | 31 अगस्त 2022 |
ऑनलाइन आवेदन | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक अधिसूचना | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
विकलांग स्कूटर योजना का उद्देश्य
इस योजना के द्वारा देश के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब विकलांगों को को मुफ्त में स्कूटी वितरण कर जो भी देश के दिव्यांग और विकलांग है जो की 50% से अधिक विकलांगता हो जिसे वाहन की जरूरत हो उसको सरकार के द्वारा तीन पहिया वाहन उपलब्ध करवाना और उसे कहीं आने जाने के लिए सुविधा देने और विकलांगो की इस समस्याओं को दूर करना जिससे की इसका भला हो सके |