|| UP Bijli Sakhi Yojana | मुख्यमंत्री बिजली सखी योजना | Bijli Sakhi Scheme Online Registration || विद्युत सखी भर्ती ||
UP Bijli Sakhi Yojana 2022 : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओ के लिए विभिन प्रकार की योजना का संचालन कर उनके जीवन को बेहतर बनाना है इन योजना के लाभ से महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगी। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में एक योजना को शुरू किया जा रहा है जिसका नाम यूपी बिजली सखी योजना है इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल संकलन करने के लिए राज्य की महीलाओ को रोजगार प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से महिलाएं इस रोजगार को प्राप्त कर आसानी से 8000 से 10000 रुपए तक कमा सकती है

UP Bijli Sakhi Yojana 2022 क्या है?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी बिजली सखी योजना को प्रदेश की स्वयं सहायता समूह एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लक्ष्य से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को ग्रामीण इलाकों में डोर टू डोर जाकर बिजली का बिल जमा करने का रोजगार प्रदान किया जा रहा है।
इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की 15310 सदस्य महिलाओं को चुना गया है। जिसमें से इस समय 5395 महिला सक्रिय है और उनके द्वारा 625 करोड़ रुपए का बिजली बिल संग्रह किया गया है।
UP Bijli Sakhi Yojana 2022 के तहत स्वयंसेवकों को घर-घर जाकर मीटर रीडिंग एवं ऑनलाइन बिल जमा करने का प्रशिक्षण बैंक ऐप पर प्रदान किया रहा है। इस समय यह योजना राज्य की ग्रामीण इलाकों की हजारों महिलाओं को एक बेहतर आजीविका प्रदान कर रही है। जिससे उनमें आत्मविश्वास उत्पन्न हो रहा है और वह भी शहरी इलाकों की महिलाओं की तरह तरक्की की ओर बढ़ रही है।
यूपी बिजली सखी योजना 2022 हाईलाइट
योजना का नाम | यूपी बिजली सखी योजना |
आरंभ की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
लाभार्थी | स्वयं सहायता समूह एवं राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को रोजगार प्रदान करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
साल | 2022 |
योजना में कुल जिले | 75 जिले |
आवेदन प्रक्रिया | Online/Offline |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://up.gov.in/en |
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2022
UP बिजली सखी योजना 2022 का उद्देश्य
प्रदेश सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार प्रदान करना है। राज्य की स्वयं सहायता समूह की 15310 महिला सदस्यों का इस योजना के तहत चयन किया गया है। जिन्हें Uttar Pradesh Bijli Sakhi Yojana 2022 के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में डोर टू डोर जाकर बिजली बिल जमा करने का काम दिया जाएगा।
इस काम से महिलाएं ₹8000 से लेकर ₹10000 तक कमा सकती है।अब यूपी बिजली सखी योजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली का बिल ऑनलाइन जमा करने की सुविधा प्रदान की जा सकेगी। जिससे वहां पर रहने वाले नागरिकों को बिजली का बिल जमा करने के लिए लंबी- लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
UP बिजली सखी योजना – वेतनमान
इस काम के लिए महिलाएं 8000/- से लेकर 10000/- रूपए महिना आसानी से कमा रही हैं|
Bijli Sakhi Yojana की योग्यता
- आवेदक महिला यूपी की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए महिला ही आवेदन हेतु योग्य है
- राज्य सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों के हिसाब से ही आपको इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
योजना के तहत महिलाओं को मिलता है कमीशन
इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल जमा करने का रोजगार प्रदान होगा। जिसके तहत महिलाओं को प्रति बिल जमा करने पर 20 रुपए का कमीशन प्रदान किया जाएगा| अगर महिला ₹2000 से अधिक बिजली बिल का भुगतान अपनी ID से करती है तो उन्हें 1% का कमीशन दिया जाएगा| प्रदेश में इस योजना से जुड़ी महिलाओं को अबतक बिजली बिल जमा करने के कार्य में 9074000 का कमीशन प्राप्त हो चुका है।

नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना 2022
महत्पूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
यूपी बिजली सखी योजना 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया
जो इच्छुक महिलाएं UP Bijli Sakhi Yojana 2022 के तहत आवेदन करना चाहती हैं। उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है।
जैसे ही योजना के सवन्ध मे आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, तो हम आपको तुरंत सूचित कर देंगे|