Har Ghar Tiranga Campaign in Hindi | क्या है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान?

Har Ghar Tiranga Campaign in Hindi : गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में पूरे जोश के साथ अपनी भागीदारी दिखाने और दुनिया को यह दिखाने का अनुरोध किया कि हम भारत के लोग पूरी तरह एकजुट हैं। लोगों को 13 अगस्त, 2022 से 15 अगस्त, 2022 तक अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए कहा गया है।

Har Ghar Tiranga Campaign in Hindi
Har Ghar Tiranga Campaign in Hindi

क्या है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान? | Har Ghar Tiranga Campaign in Hindi

हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign)’ आज़ादी का अमृत महोत्सव (देश की आजादी का 75वां दिवस) मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी एक पहल है।

लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ शुरू किया गया है। राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश का गौरव है और हर घर तिरंगा अभियान हम लोगों को हर कोने में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करता है।


नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी पहली महिला महानिदेशक

हर घर तिरंगा अभियान का मकसद

हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के लोगों को एकजुट करना है. उन्हें घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है. इससे लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा होगी. इससे उनमें तिरंगे के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.


ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं तिरंगा

आप ऑनलाइन भी तिरंगा खरीद सकते हैं. आप पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट तिरंगा मंगवा सकते हैं. इसके लिए आपको www.epostoffice.gov.in पर लॉगइन करना होगा. इसके लिए आपको अपना फोन नंबर, एड्रेसऔर झंडों की संख्या दर्ज करनी होगी. इसके बाद पेमेंट प्रॉसेस फॉलो करें. झंडा खरीदने की कीमत 25 रुपए है. इसके साथ कोई डिलीवरी चार्ज नहीं लगेगा.


खावटी अनुदान योजना महाराष्ट्र २०२२

हर घर तिरंगा रजिस्ट्रेशन

भारत सरकार ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। जिसका पंजीकरण 22 जुलाई 2022 से शुरू हो चुका है और रजिस्ट्रेशन पूरा करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2022 है। 

हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए लोगों को अपनी तस्वीरें harghartirang.com पर अपलोड करनी होगी जो उन्हें पोर्टल पर हाइलाइट करने में मदद करेगी। लोग 13 से 15 अगस्त 2022 तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का जश्न मना सकते हैं। इसके अलावा वे harghartirang.com पर वर्चुअल रूप से ‘झंडा लगा सकते हैं’ और झंडे के साथ में एक सेल्फी भी पोस्ट कर सकते हैं।


हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र

हर घर तिरंगा अभियान में सभी को रुचि लेकर भाग लेना चाहिए और हर घर तिरंगे का सर्टीफिकेट प्राप्त करना चाहिए। हर घर तिरंगा सर्टीफिकेट  डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं:

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। जिसमें आपको Pin a flag पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर NEXT पर क्लिक करना है या आप अपनी जीमेल आईडी से भी कंटीन्यू कर सकते हैं।
  • NEXT करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा और आपका पंजीकरण पूरा हो चुका है।
  • अब आप अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें ।
  • सर्टिफिकेट आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।

Leave a Comment