बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम क्या है? | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरुआत कब हुई ? | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर | Beti bachao beti padhao (BBBP) Scheme in hindi 2022 |
Beti bachao beti padhao Yojana : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को की गयी थी। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना द्वारा बेटियों के प्रति समाज में होने वाले नकारात्मक रवैया के प्रति जागरूकता फैलाना व भविष्य को अच्छा बनाने व उनके कल्याण के लिए तमाम योजनाओं को शुरू को क्रियान्वित करना है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा बेटियों के लिए कहीं योजनाओं को शुरू किया है।

इस योजना के माध्यम से ना केवल बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी बल्कि बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से आपको Beti Bachao Beti Padhao Yojana का पूरा प्राप्त होगा। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया, स्कीम का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
Beti bachao beti padhao Yojana क्या है?
इस योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 22 जनवरी 2015 को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के अस्तित्व, सुरक्षा और शिक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा। लिंग अनुपात में सुधार करने का भी इस योजना के माध्यम से प्रयास किया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत भ्रूण हत्या को रोका जाएगा। इसके अलावा बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जाएंगे।

सरकार द्वारा Beti Bachao Beti Padhao Yojana को वर्ष 2014-15 में केवल 100 जिलों में आरंभ किया गया था। वर्ष 2015-16 में इस योजना में 61 और जिले जोड़ दिए गए थे। इस समय यह योजना देश के प्रत्येक जिले में संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से बेटियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा एवं उनका भविष्य उज्जवल बनेगा
Beti bachao beti padhao (BBBP) Overview 2022
योजना का नाम | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना। |
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ,स्वास्थ्य मंत्रालय, परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय का सयुंक्त अभियान। |
किसने शुरू की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। |
कब शुरू हुई | 22 जनवरी 2015 |
आधिकारिक वेबसाइट | Beti bachao beti padhao |
उदेश्य | बेटियों के लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना व शिक्षा को सुनिश्चित कराना व समाज में भागीदारी सुनिश्चित कराना आदि। |
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य
- Beti bachao beti padhao yojana सरकार द्वारा समाज में केवल जागरूकता फ़ैलाने के लिए शुरू की गयी एक योजना है। जिसके अंतर्गत सीधे तौर पर आर्थिक लाभ नहीं मिलता है।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में सरकार द्वारा लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव वाले रवैये को समाप्त करना है।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में सरकार द्वारा बेटियों के जन्मोत्सव में 5 पौधों का बृक्षारोपण के लिए बढ़ावा दिया जाना है।
- बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। जिससे कोई भी बेटी निरक्षर न रह जाए।
- समाज में बेटियों को जिम्मेदार बनाकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराना है।
- बेटियों के प्रति समाज में होने वाले लैंगिक भेद को समाप्त करना है।
- बालिकाओं के होने वाले शोषण से बचाना व सही गलत का ज्ञान कराना।
BBBP जमा योजनाओं हेतू आवश्यक दस्तावेज
इन योजनाओं में कुछ निम्न है, जैसे – तो सुकन्या समृद्धि, लाड़ली लक्ष्मी योजना, बालिका समृद्धि योजना, व धनलक्ष्मी योजना जैसी योजनाएं शुरू की गयी है। आप इन योजनाओ के तहत खाता खुलवाने के लिए नजदीकी बैंक व पोस्ट ऑफिस जाकर खुलवा सकते है। जिनके लिए आपको (माता पिता के) निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- एक्टिव मोबाइल नंबर।
- मतदाता पहचान पत्र।
- पॅन कार्ड की प्रति।
- नवीनतम फोटोग्राफ।
- सरकारी विभाग द्वारा जारी ID
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना टारगेट ग्रुप
- प्राथमिक – युवा एवं नवविवाहित जोड़े, गर्भवती एवं छोटे बच्चों की माताएं, माता पिता
- माध्यमिक – युवा, किशोर, चिकित्सक, निजी अस्पताल, नर्सिंग होम एवं डायग्नोस्टिक सेंटर
- तृतीय – अधिकारी, पंचायती राज संस्थान, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता, महिला स्वयं सहायता समूह/सामूहिक, धार्मिक नेता, स्वयंसेवी संगठन, मीडिया, चिकित्सा संघ, उद्योग संघ, आम जनता
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पात्रता
- इस योजना के तहत पंजीकरण करने के लिए लड़की की उम्र10 साल होनी चाहिए।
- लड़की के नाम पर एक सुकन्या समृद्धि खाता खुला होना चाहिए।
- लड़की भारत की स्थाई निवासी होने चाहिए।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में आवेदन कैसे करे?
देश के जो भी नागरिक इस Beti Bachao Beti Padhao Yojana के अंतगर्त पंजीकरण करवाना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे और योजना का लाभ ले।
- सबसे पहले पंजीकरण को महिला और बाल विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |

- इस होम पेज पर आपको Women Empowerment Scheme का विकल्प दिखाई देगा |इस विकल्प पर क्लिक करे |
- इसके बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको Beti Bachao Beti Padhao Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | फिर आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा |
- इसके बाद विस्तार पूर्वक सूचना पढ़े और बताए अनुसार पंजीकरण करने की प्रक्रिया का पालन करे |
हेल्पलाइन नंबर / टोल फ्री नंबर
हमने आपको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने की कोशिश की है। लेकिन फिर भी यदि आपको इसे समझने में समस्या आ रही है तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री/हेल्पलाइन नंबर व ईमेल आईडी पर संपर्क करके जानकारी ले सकते है।
टोल फ्री नंबर | 011-23388612 |
ईमेल आईडी | [email protected] |
कॉन्टॅक्ट लिंक | click here |